- आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र स्थापित करने की व्यवस्था।
- गुरुकुल शताब्दी मुख्य द्वार का निर्माण।
- हर्बल प्लान्ट तथा फलदार वृक्षों की सुन्दर वाटिका का निर्माण।
- कुछ आवश्यक पूर्व प्रकाशित व नवीन पुस्तकों की रचना करके प्रकाशित करवाना।
- एक सर्वसुविधा सम्पन्न आगन्तुक अतिथियों हेतु कार्यालय की सज्जा करना।
- भोजनालय को आधुनिक सुविधायुक्त करने हेतु आवश्यक सामग्री एकत्रित करना यथा गोबरगैस प्लान्ट लगवाना। सौर ऊर्जा का लाभ लेना आदि।
- सर्व सुविधा सम्पन्न एक कम्पूयटर लेब का निर्माण करना।
- पूर्ण आर्ष परम्परा की एवं उपदेशक कक्षाओं की व्यवस्था कर योग्य विद्वानों का निर्माण।
- एक विज्ञान प्रयोग शाला का निर्माण करना।
- आर्ष विद्या पढ.ने वाले अनाथ व मजदूर गरीबों के बच्चों हेतु शिक्षा भोजन वस्त्रादि की व्यवस्था करना।
- मध्यप्रदेश के गाँव गाँव तक में वैदिकधर्म महर्षि दयानन्द के मन्तव्यों व यज्ञीय संस्कृति को पहुँचाने की व्यवस्था करना।
- वेदादि शास्त्रों के गहन विषयों का अनुसंधान करने हेतु अनुसंधान भवन का निर्माण करना ।
- पुस्तकालय को राष्ट्रीय स्तर प्रदान करना।
- व्यायामशाला हेतु आवश्यक सामग्री का संग्रह करना एवं ब्रह्मचारियों हेतु
खेल सामग्री प्रबन्ध करना। - आर्य समाज व वैदिकधर्म हेतु कृतभूरिपरिश्रम विद्वानों का सम्मान।
- गोधन की सुरक्षा करना।
- सर्व सुविधायुक्त संगीतशाला का निर्माण।
- शस्त्रागार का निर्माण।
एतदर्थ आप सब उदारमना धर्म संस्कृति प्रेमी महानुभावों से निवेदन है आप अपने धन का सदुपयोग गुरुकुल की गतिविधियों को पूर्ण करने में करें, परमेश्वर आपके यश को चिरस्थायी करेगा।